आगरालीक्स …आगरा में गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 24 घंटे बाद प्री मानसून की झमाझम बारिश होगी, तीन दिन तक आगरा में बारिश होगी। बारिश होने से गर्मी से राहत मिल जाएगी और तापमान में भी गिरावट आएगी।

आगरा में गर्मी और उमस से बढ़ रही है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सुबह से ही गर्मी है और लोग परेशान हैं। उमस बढ़ने से सुबह सुबह घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। पार्कों और सड़कों पर टहलने वालों की भी संख्या कम है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को तेज धूप निकलेगी और तापमान 42 डिग्री से अधिक रह सकता है, सुबह का तापमान भी 29 डिग्री से अधिक रहेगा।
28 जून से बदलेगा मौसम, बादल छाने के साथ बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 28 जून से आगरा का मौसम बदल जाएगा, बादल छाने के साथ बारिश होगी। प्री मानसून की बारिश तीन दिन तक होगी, 30 जून तक बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है।
एक जुलाई से छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग ने दो जुलाई तक का पूर्वानुमान जारी किया है, इसके अनुसार, एक जुलाई को भी आगरा में बादल छाए रहेंगे। दो जुलाई को भी बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आएगी। दिन का तापमान 39 डिग्री से नीचे पहुंच जाएगा और गर्मी से राहत मिलेगी।