आगरालीक्स ….आगरा में हाईवे पर बिजनेसमैन की कार में लगी आग, एसी के शार्ट सर्किट में आग लगने से दौड़ती कार बनी आग का गोला, वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा के कमला नगर के रहने वाले अक्षित अग्रवाल की आगरा दिल्ली हाईवे पर सींगना कीठम के पास फैक्ट्री है। चौकी प्रभारी रुनकता विजय चंदेल के अनुसार, रविवार रात को बिजनेस मैन अक्षित अग्रवाल अपने कर्मचारी के साथ फैक्ट्री से घर लौट रहे थे। कार अक्षित चला रहे थे, सींगना के पास कार से जलने की दुर्गंध आने लगी।
कार में एसी के पास लगी थी आग
अक्षित ने कार रोक दी और कार का बोनट खोल दिया। कार के एसी के पास आग लगी हुई थी, कार के बोनट में आग लगी देख वे दूर हट गए। कुछ ही देर में आग के बोनट से आग की लपटें उठने लगी, देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होने लगी और कार आग का गोला बन गई।
हाईवे पर वाहन रुक गए
हाईवे पर आग से आग की लपटें उठने पर वाहन रुक गए। आस पास पानी का इंतजाम न होने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आग जल चुकी थी।