Friday , 17 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Pre-Taj Mahotsav started at Selfie Point in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Pre-Taj Mahotsav started at Selfie Point in Agra…#agranews

283

आगरालीक्स…आगरा के सेल्फी प्वाइंट पर ताज महोत्सव के लिए चुनी जाएंगी शहर की प्रतिभाएं. शुरू हुआ प्री—ताज महोत्सव. 30 जनवरी तक चलेगा. डांस, सिंगिंग और नाटक में दिखा सकते हैं अपना टैंलेंट

शहर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के साथ सेल्फी प्वाइंट पर आज प्री ताज महोत्सव का शुभारम्भ हो गया। 7 दिसम्बर से 30 जनवरी तक प्रत्येक शनिवार व रविवार को यहां विभिन्न वर्गों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यूथ फैस्ट के विजेता प्रतिभागियों को ताज महोत्सव के मंच पर प्रदर्शन का मौका मिलेगा। आज पहले दिन गायन व नृत्य की 25 प्रस्तुतियां दी गईं।

वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम व आगरा विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में सेल्फी प्वाइंट पर आज प्री ताज महोत्सव (यूथ फैसेट) का शुभारम्भ गणेश वंदना के साथ मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी व एडीए वीसी अरुनमौजही ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई। मण्डलायुक्त ऋतु माहेश्वरी ने कहा कि ताजमहोत्सव के मुख्य मंच तक शहर की प्रतिभाओं को पहुंचाने के लिए प्री ताजमहोत्सव के नाम से मंच तैयार किया गया है। जिसमें न सिर्फ शहर की प्रतिभाओं को अपना हुनर बढ़ाने का मौका मिलेगा बल्कि शहर का नाम भी आगे बढ़ेगा। उम्मीद है प्रदेश भर के कलाकार इसमें भाग लेने पहुंचेंगे।

वहीं एडीए वीसी अरुनमौजही ने कार्यक्रमों के शिड्यूल का बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विभिन्न कैटेगरी व वर्गों में में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को ताजमहोत्सव के मंच पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम के अंकुश अनामी ने बताया कि आज से 30 जनवरी तक प्रत्येक शनिवार व रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिससे आगरा शहर की प्रतिभा को मंच मिलने के साथ उन्हें आगे बढ़ाने का भी अवसर प्राप्त होगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्री ताजमहोत्सव के लिंक व या सेल्फी प्वाइंट पर प्रत्येक शनिवार व रविवार को पहुंचकर भाग लिया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से गौरव दुबे, पवन दुबे, आरआरपी सिंह, आलोक मिश्रा, अमित शर्मा, धर्मेन्द्र वायपेयी आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra-based police personnel shoots himself with service rifle…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के रहने वाले पुलिसकर्मी ने सर्विस राइफल से खुद को किया...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Sales of umbrellas and raincoats in Agra have dropped sharply due to the erratic monsoon.

आगरालीक्स…मानसून महज मौसम नहीं, किसी के लिए उसके घर की अर्थव्यवस्था तो...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Preparations begin for the famous fairs held in the month of Sawan in Agra.

आगरालीक्स…आगरा में सावन में लगने वाले मेलों की तैयारियां, मंदिर और मेला...

टॉप न्यूज़

Agra News: Minister Yogendra Upadhyay met with women staging a protest against a liquor shop…#agranews

आगरालीक्स…500 मीटर में 5 मंदिर, यह इलाका शराब के लिए नहीं…आगरा में...

error: Content is protected !!