आगरालीक्स …( Agra News ) .आगरा में आज निजी डॉक्टरों की ओपीडी, पैथोलॉजी लैब बंद हैं, डॉक्टरों की सुबह छह बजे से 24 घंटे की हड़ताल शुरू हो चुकी है। गंभीर मरीजों का ही डॉक्टर इलाज करेंगे। ( Agra News : Private Doctor’s on 24 hour strike from 6 AM, OPD & Lab closed)
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप के बाद महिला जूनियर डॉक्टर की हत्या से आक्रोशित आईएमए ने देश भर में 24 घंटे की हड़ताल की है। हड़ताल सुबह छह बजे शुरू हो गई और रविवार सुबह छह बजे तक हड़ताल रहेगी। हड़ताल के दौरान निजी डॉक्टर ओपीडी में मरीजों को नहीं देखेंगे, पैथोलॉजी लैब और रेडियोडायग्नोस्टिक सेंटर भी बंद रहेंगे। मरीजों को डॉक्टर ओपीडी में नहीं देखेंगे और जांच भी नहीं होगी। ( Agra News )
जूनियर डॉक्टरों की भी हड़ताल
इसके साथ ही एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर हैं। जूनियर डॉक्टर सोमवार से हड़ताल पर हैं और 6 वें दिन भी उनकी हड़ताल जारी है। जूनियर डॉक्टर ओपीडी और वार्ड में मरीजों का इलाज नहीं कर रहे हैं।
आगरा के साथ ही आस पास के जिलों के मरीज परेशान
आगरा के निजी डॉक्टर और एसएन मेडिकल कॉलेज में कई जिलों के मरीज दिखाने के लिए आते हैं। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते सुबह से ही मरीज परेशान हैं।