आगरालीक्स ….( Agra News )आगरा से अयोध्या के लिए हेलीकाप्टर से यात्रा कर सकेंगे। अगले महीने यह सुविधा शुरू हो सकती है। ( Helicopter Service in Agra : Agra-Ayodhya-Mathura Helicopter service start from September 2024)
आगरा के एत्मादपुर मदरा में हेलीपोर्ट 2021 में बन चुका है, राजस एयरोस्पोटर्स से हेलीकाप्टर सेवा के लिए 30 साल का अनुबंध हुआ है। पिछले साल भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बटेश्वर में हेलीकाप्टर सेवा का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया था लेकिन अभी तक हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका है।
अयोध्या से आगरा के लिए शुरू होगी हेलीकाप्टर सेवा
पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में अयोध्या से आगरा के बीच हेलीकाप्टर सेवा शुरू होगी, राजस एयरोस्पोटर्स द्वारा इसकी कवायद की जा रही है। संभवत अगले महीने यानी सितंबर में अयोध्या से आगरा के बीच हेलीकाप्टर सेवा शुरू हो सकती है। इसके बाद आगरा से मथुरा और आगरा के स्मारकों के भ्रमण के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू हो सकती है।