Tuesday , 4 February 2025
Home agraleaks Agra News: Priyanka Gandhi stopped coming to Agra to meet the family of the sweeper Arun
agraleakscrimeआगराटॉप न्यूज़देश दुनियापॉलिटिक्सबिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव​क्राइम

Agra News: Priyanka Gandhi stopped coming to Agra to meet the family of the sweeper Arun

आगरालीक्स (अपडेट) (20th October 2021 Agra News)… आगरा में सफाई कर्मचारी की मौत के बाद सियासत गर्माई. हंगामे की आशंका को देखते हुए प्रियंका गांधी को आगरा एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने से पहले रोका गया. डीएम ने भेजी रिपोर्ट.

आगरा एक्सप्रेसवे पर रोका गया
आगरा में सफाई कर्मचारी अरुण ​वाल्मीकि की मौत के बाद सियासत गर्मा गई है। सुबह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने टवीट कर पुलिस पर सवाल उठाए हैं। इसके बाद सुबह पहले खबर आई कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आगरा आ रहे हैं। दोपहर बाद प्रियंका गांधी भी आगरा के लिए रवाना हो गई। उनके साथ आचार्य प्रमोद कृष्णम थे। हालांकि प्रियंका गांधी को रास्ते में ही रोक लिया गया। आगरा जाते समय रास्ते में प्रियंका गांधी के काफिले आगरा एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने से पहले रोक लिया गया।

एक्सप्रेसवे से पहले प्रियंका गांधी की कार को रोकते पुलिस अधिकारी

डीएम ने भेजी रिपोर्ट
प्रियंका गांधी के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने शासन को पूरे मामले से अवगत कराया है। उन्होंने रिपोर्ट भेजी है। डीएम का कहना है कि सफाई कर्मचारी की मौत के बाद से हालात तेजी से बदल रहे हैं। किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पीएसी मुस्तैद है। ऐसे में इन नेताओं को आगरा में फिलहाल प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उनका कहना है कि इससे कानून व्यवस्था को खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि लखनऊ, नोएडा सहित जिलों के डीएम को भी बताया गया है।

ये था मामला
आगरा के थाना जगदीशपुरा में 16 अक्टूबर की रात को मालखाने के ताले तोड़कर 25 लाख कैश चोरी कर लिया गया था। रविवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर थाना प्रभारी सहित छह पुलिस कर्मी निलंबित कर दिए गए थे। चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को सफाईकर्मी अरुण को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसके पास से 15 लाख रुपये बरामद किए थे।

एसएसपी ने दी जानकारी
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि अरुण ने मालखाने से 25 लाख कैश चोरी करने की घटना स्वीकार की थी। अन्य कैश की बरामदगी के लिए पुलिस अरुण को लेकर उसके घर पहुंची। तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। अरुण को उनके परिजनों की मौजूदगी में पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

आगरा

Agra News: Children took oath for cancer awareness at St. Clair’s Senior Secondary School

आगरालीक्स…आगरा में स्कूली बच्चों ने ली कैंसर जागरूकता की शपथ. सेंट क्लेयर्स...

टॉप न्यूज़

Agra News: Max filled with liquor overturned in Agra, crowd of people reached to loot…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में शराब से भरी मैक्स पलटी, लूटने के लिए पहुंच गई...

टॉप न्यूज़

Agra News: The bull climbed onto the roof of a two-storey house in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सांड़ दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया. लोगों...

बिगलीक्स

Agra News : Rs 307.64 Lakh for Kailash Temple Road#Agra

आगरालीक्स ….आगरा में धार्मिक पर्यटन पर काम तेज हो गया है, कैलाश...