आगरालीक्स…आगरा में मंदिर और स्कूलों के पास खुल रही शराब की दुकानों का विरोध. इन शराब की दुकानों को हटाने की मांग…कल डीएम के पास जाएंगे लोग
शहर में मंदिर स्कूल और रेलवे स्टेशन के सामने शराब के ठेके के खुलने से जगह-जगह भारी विरोध किया जा रहा है। जनता का कहना है की नियमो को ताक पर रखकर शराब की दुकानें खोली जा रहीं हैं। 100 मीटर के दायरे में तीन मंदिर, एक रेलवे स्टेशन और स्कूल होने के बावजूद देसी-अंग्रेजी शराब और बियर के ठेके खोले जा रहे हैं। सुबह से अधिकारियों को फ़ोन पर शिकायतें आना शुरू हो चुकी हैं। बच्चो के उज्ज्वल भविष्य के लिए शहर में तमाम संगठन सक्रिय हैं लेकिन फिर भी किसी का ध्यान इस ओर नही जाता। चेहरा चमकाने की होड़ में संगठनों द्वारा विरोध दर्ज कर धरना देने की बात कही जा रही है।
डीएम के सामने रखेंगे ये समस्या
रुई की मंडी चारबाग व्यापार समिति द्वारा रुई की मंडी, चारबाग बाजार में स्कूल एवं मंदिर के बेहद निकट खुलने जा रही शराब की दुकान के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन एवं धरना प्रदर्शन बुधवार को सुबह 11:30 बजे कलेक्ट्रेट पर किया जाएगा.
यहां भी हो रहा विरोध
मोतीलाल नेहरू रोड मीणा बस्ती, बंगलिया बस्ती के लोगों का कहना है कि विदेशी शराब देशी शराब, बीयर की दुकान को जैन मंदिर 50 मीटर, बंगलिया महादेव मंदिर 20 मीटर मुफीद ए आम इंटर कॉलेज लगभग 45 मीटर, मीणा बस्ती महादेव मंदिर 5 मीटर दूरी एवं विद्यालय परिसर के सामने धड़ल्ले से चलाया जा रहा है जिससे स्कूली छात्राओं और भक्तजनों को वह क्षेत्रीय निवासियों महिला बच्चे को उस मार्ग से गुजरा दुर्लभ हो गया है. रात्रि में शराबियों द्वारा शराब पीकर शोर शराबा करने से आसपास के निवासी परेशान है. वह कई भी वाहन खड़ा करने से जाम लगा जाता है. जगह-जगह शौच करते है खुले में.मोतीलाल नेहरू रोड निवासी बहुत ही परेशान है वह उनमें बहुत आक्रोश है. इन्होंने हस्ताक्षर अभियान चलाकर डीएम से जनहित को ध्यान में रखते हुए अविलंब शराब की दुकान हटाने की मांग की है.
एत्मादपुर तहसील में गुस्साईं महिलाओं ने किया हंगामा
नवरात्र के तीसरे दिन बरहन तिराहे पर मंदिर और स्कूलों के निकट आबादी क्षेत्र में शराब की कंपोजिट दुकान खुलने पर मोहल्ला नई बस्ती क्षेत्र की नारी शक्ति गुस्सा हो गई. सुबह मंदिरों में देवी की पूजा करने से पहले क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने जुलूस के रूप में तहसील पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की. महिलाओं का कहना है कि नगर में हाइवे स्थित बरहन तिराहे पर देसी शराब का ठेका चलता था. आज सुबह से अंग्रेजी शराब का भी ठेका यहां खोल दिया गया है, जबकि 50 मीटर की दूरी पर मंदिर और स्कूल संचालित हैं. उन्होंने उक्त कंपोजिट दुकान को हाइवे से 500 मीटर की दूरी पर खुलवाए जाने की मांग रखी. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जिला आबकारी अधिकारी से वार्ता कर दुकान स्थानांतरित करा दी जाएगी.