आगरालीक्स…आगरा की सोसाइटीज में लगाए जा रहे पौधे. पंजाबी विरासत की मुहिम—हर सोसाइटी में करेंगे पौधरोपण
पंजाबी विरासत पौधरोपण की लगातार मुहिम चला रही है उसी के तहत आज निर्भर नगर क्षेत्र में पौधे लगाए गए। अध्यक्ष पूरन डाबर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि पंजाबी विरासत संकल्पित है कई हजार पौधे लगाने के और लगातार यह मुहिम चलती रहेगी. इस दौरान महामंत्री बंटी ग्रोवर ने बताया कि पंजाबी विरासत जहां एक ओर हर रविवार को सोसाइटी के साथ मिलकर अलग अलग क्षेत्र में पौधरोपण करवा रही है, वहीं दूसरी तरफ समाज के ऐसी व्यक्तियों को भी सम्मानित करेगी जो अधिक से अधिक संख्या मे पौधे लगाकर उनका संरक्षण करेंगे।
महिला शक्ति की रानी सिंह ने बताया कि न सिर्फ पौधरोपण बल्कि पंजाबी विरासत अपनी धरोहरों को भी संभाल के रखती है और हर सांस्कृतिक वा सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ के हिस्सा लेती है. कार्यक्रम के संयोजक पंजाबी विरासत के संरक्षक वीर महेंद्र सिंह ने बताया की निर्भय नगर विकास समिति इन पौधों का पूरी तरह रख रखाव करेगी. इस दौरान अशोक अरोरा, विकास खन्ना, नवीन अरोड़ा, कुसुम महाजन, मीडिया प्रभारी भूपेश कालरा, रवि नारंग, विजय सामा, सुशील गुप्ता, दिनेश पुंडीर, दीपक कुंद्रा, राकेश जैन, चंद्र प्रकाश साधवानी, पीपी सिंह, गुरमीत सेठी, सतपाल बत्रा, रिंकू गुलाटी, तेजेंद्र आहूजा, सोनिया जैन, अंजना असीजा, राजेंद्र कत्याल, सुनील बग्गा, जसबीर अरोरा आदि मौजूद रहे. साथ ही इस अवसर पर नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर कमलजीत कौर, डा मनिंदर कौर,वंदना कक्कड़, अंजू दिलयानी आदि का भी स्वागत किया गया.