आगरालीक्स…सनसनीखेज, बहन के बॉयफ्रैंड को पहले बीयर पिलाने के बहाने बुलाया और फिर कर दिया मर्डर
आगरा में मर्डर का सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने किया है. दो दिन पहले किरावली के सकतपुर गांव में रहने वाले विनोद कुमार का शव मक्के के खेत में मिला था. उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी. पुलस इस हत्याकांड की जांच में जुटी थी. आज पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि यह मर्डर प्रेम संबंधों को लेकर हुआ है. जिस लड़की को मृतक प्रेम करता था उसके भाई ने ही उसकी हत्या की है. इसमें आरोपी ने अपने ममेरे भाई को भी साथ लिया. पुलिस नेदोनों को जेल भेज दिया है.
मामला अगरा के किरावली तहसील के बरौदा गांव का है. दो दिन पहले मकके के खेत में सकतपुर गांव का रहने वाला विनोद का शव मिला था. विनोद बुधवार शाम 7 बजे से बिना बताए घर से निकला था, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. परिजनों ने अगले दिन पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई. शुक्रवार को विनोद का शव मक्के के खेत में पड़ा देखा. पुलिस ने मौके से मिले साक्ष्य के आधार पर उमेश और गंगा निवासी किरावली दो युवकों को पकड़ा.
पुलिस ने जब दोनों से कड़ी पूछताछ की तो उमेश ने बताया कि विनोद उसकी बहन से फोन पर बात करता था और ये बात उसे पसंद नहीं थी. उसे पहले भी समझाया लकिन वो नहीं माना. बुधवार को विनोद को उन्होंने बीयर पीने के लए बुलाया. यहां पर बीयर पीने के दौरान गमछे से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद पत्थर से उसके चेहरे पर वार किए. उसने और गंगा ने मिलकर शव को लेदर मार्क के पास मक्के के खेत में फेंक दिया था. पुलिस ने दोनो हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है.