आगरालीक्स…आगरा के होटल में सैक्स रैकेट की सूचना पर छापा. कमरे के अंदर मिले महिला—पुरुष और आपत्तिजनक सामग्री…
आगरा के थाना किरावली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक होटल में एसडीएम ने छापा मारा. एसडीएम के छापे से होटल में हड़कंप मच गया. टीम ने जब होटल के कमरों की तलाशी ली तो एक कमरे के अंदर से महिला और पुरुष मिले. पुरुष मौका देखकर वहां से फरार हो गया. कमरे के अंदर से आपित्तजनक सामग्री भी बरामद हुई है. एसडीएम के अनुसार होटल के अंदर देह व्यापार चने की सूचना मिली थी. कार्रवाई की जा रही है.फोन पर मिली सूचना
एसडीएम किरावली नीलम तिवारी के अनुसार वो फतेहपुर सीकरी में एक पौधरोपण के लिए पहुंची थी, तभी उनके पास सूचना आई कि फतेहपुर सीकरी शाह कुली स्थित गुलिस्ता होटल के सामने बसंत पैलेस होटल है. यहां दहे व्यापार चल रहा है.सूचना पर एसडीएम ने यहां छापा मारा तो हड़कंप मच गया. होटल में चाल लोग बैठे हुए थे जो किसी भी तरह की सूचना नहीं दे पाए. टीम ने जब कमरों की तलाशी ली तो एक कमरा बंद था. बहुत देर इंतजार के बाद कमरा खुलवाया गया. कमरे में महिला और पुरुष थे. पुरुष मौके से फरार हो गया. वहीं महिला जानकारी नहीं दे रही. कमरे के अंदर से आपित्तजनक सामग्री भी मिली है.