Tuesday , 21 January 2025
Home आगरा Agra News : Raid on Royal Multisuperspeciality Hospital, Trans Yamuna Colony Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Raid on Royal Multisuperspeciality Hospital, Trans Yamuna Colony Agra #agra

आगरालीक्स… आगरा में आशाओं को गिफ्ट बांटने पर हॉस्पिटल में छापा, बेसमेंट में भर्ती मिली प्रसूताएं, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई।


आगरा में शनिवार को रॉयल मल्टीसुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ट्रांस यमुना कॉलोनी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में आशा गिफ्ट लेकर बाहर निकल रही थी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो वायरल होने पर रॉयल मल्टीसुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ट्रांस यमुना कॉलोनी में छापा मारा गया। हॉस्पिटल संचालक राहुल शर्मा से पूछताछ की गई। हॉस्पिटल से आशाओं की सूची भी मिली है और डीबीआर जब्त कर ली है।


नहीं मिला कोई डॉक्टर
हॉस्पिटल में प्रसव कराए जा रहे थे, प्रसूता के साथ ही अन्य मरीज भर्ती थे लेकिन कोई डॉक्टर इलाज के लिए उपलब्ध नहीं था। हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को दूसरी जगह भेजा गया है। साथ ही इलाज पर रोक लगा दी है। जांच की जा रही है।


सीसीटीवी की जांच से खुलेगा मामला
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि सीसीटीवी की जांच कराई जाएगी, इससे हॉस्पिटल में इलाज करने के लिए डॉक्टर आ रहे हैं या नहीं यह पता चल जाएगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी। मरीजों की सौदेबाजी करने वाले एंबुलेंस चालक और आशाओं के साथ ही हॉस्पिटल संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Private Bus Collide on Yamuna Expressway in Agra, 12 injured#Agra

आगरालीक्स…. आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, आगे चल रही...

बिगलीक्स

Agra News : Male infertility cases increases in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में पुरुषों में बांझपन की समस्या तेजी...

बिगलीक्स

Agra News : Adani Group entry in Agra for Rooftop Solar Power Plant#Agra

आगरालीक्स ….Agra News : आगरा में अडानी ग्रुप ने अपना वेयर हाउस...

बिगलीक्स

Agra News : Brain stroke cases increases in Agra#Agra

आगरालीक्स …आगरा में ब्रेन स्ट्रोक के मरीज भी बढ़ गए हैं, ब्रेन...