आगरालीक्स ….आगरा के एक अधिकारी की बेटी ने पति पर नपुंसक होने के आरोप लगाए हैं, सात महीने पहले शादी हुई। आरोप सारी रात घर से बाहर रहता है पति, मुकदमा दर्ज।

आगरा के थाना सदर में रेलवे अधिकारी की बेटी ने मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें कहा गया कि सात महीने पहले शादी हुई थी, पति बैंगलूरू में है। आरोप है कि पति नपुंसक था, शादी के बाद उसने संबंध नहीं बनाए। रात में घर से बाहर रहने लगा, इस पर जब उससे बात की गई तो वह पत्नी में ही कमी निकालने लगा। कहने लगा कि शरीर की बनावट अच्छी नहीं है, अभद्रता करने के साथ ही ताने मारने लगा।
40 लाख रुपये लोन चुकाने के लिए दबाव बनाने का आरोप
रेलवे अधिकारी की बेटी ने आरोप लगाए हैं कि पति पर 40 लाख रुपये का लोन था, चूंकि पिता रेलवे में अधिकारी हैं वह कहने लगा कि पिता से कहो कि उसका 40 लाख रुपये का लोन चुकाएं। इससे परेशान होकर वह 12 मार्च को अपने घर आगरा आ गई।
ससुराल जाने पर की अभद्रता, कैश छीन लिया
अप्रैल में रेलवे अधिकारी की बेटी अपने मां के साथ बैंगलूरू ससुराल गई। आरोप है कि ससुराल में उसके साथ अभद्रता की गई, उसका कैश छीन लिया, वह जिस मकान में किराए पर रही रही थी उसे खाली करने के लिए मकान मालिक को पत्र दे दिया। परेशान होकर वह आगरा आ गई। लेकिन उसके शैक्षिक दस्तावेज बैंगलूरू ही रह गए थे, वह अपने शैक्षिक दस्तावेज लेने गई, आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया है आरोप लगाया है कि शादी में धोखाधड़ी की गई, दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। इससे वह पेरशान है।
सांकेतिक फोटो