आगरालीक्स…सावन का दूसरा सोमवार है बेहद खास। 17 जुलाई को बन रहे हैं कई दुर्लभ संयोग। सोमवती अमवस्या, राजयोग भी। शिव पूजा से मिलेगी कई दोषों से मुक्ति, चमकेगा भाग्य।

हरियाली अमावस्या भी है 17 जुलाई को

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान एवं गुरु रत्न भण्डार वाले ज्योतिषाचार्य पं.हृदय रंजन शर्मा बताते हैं कि श्रावण के दूसरे सोमवार को हरियाली अमावस्या भी है। अमावस्या होने की वजह से इस दिन सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है। इससे यह दिन खास हो जाता है।
शिवपूजा से पितृ दोष, कालसर्प दोष से मुक्ति
सोमवती अमावस्या के दिन शिव पूजा से पितृ दोष, शनि दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।
सूर्य कर्क संक्रांति, बुधादित्य राजयोग
इसी दिन सूर्य कर्क संक्रांति भी है। इस दिन सूर्य देव का कर्क राशि में प्रवेश होगा। सूर्य का गोचर कर्क राशि में होने से कर्क राशि में बुधादित्य नामक राजयोग बनने जा रहा है। इस राजयोग के प्रभाव से सूर्य देव की कृपा बरसेगी।