आगरालीक्स…आगरा में बारिश से मौसम हुआ ठंडा. तापमान भी हुआ 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम. जानें आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है मौसम
आगरा में शुक्रवार देर रात हुई बारिश और शनिवार को एक से दो बार हुई बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है. मौसम ठंडा हुआ है जिसके कारण लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली है, हालांकि मौसम ठंडा होने के बावजूद उमस बरकरार है और लोग जरा सी ही देर में बाहर निकलने पर पसीना पसीना हो रहे हैं.

बारिश के कारण आगरा का तापमान भी कम हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि शुक्रवार को 38.7 डिग्री सेल्सियस था. वहीं न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि शुक्रवार को 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक था.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में आने वाले दो दिन आसमान पूरी तरह से साफ रह सकता है. धूप निकलेगी और बारिश की संभावना नहीं है. इसके बाद 19 जुलाई को आगरा में झमाझम बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं. हालांकि शनिवार को भी मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने की आसार जताए थे लेकिन देर रात और शनिवार को हुई बारिश ने इस पूर्वानुमान को फेल कर दिया.