Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: The young man who came from Bangalore in search of his younger brother found his parents…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: The young man who came from Bangalore in search of his younger brother found his parents…#agranews

196

आगरालीक्स…छोटे भाई की तलाश में बेंगलुरु से आगरा आया बड़ा भाई. भाई का भी पता लग गया और बिछुड़े माता—पिता भी मिल गए….पढ़ें पूरी न्यूज

ये कहानी पढ़ने में फिल्मी जरूर लग सकती है लेकिन ये हकीकत की कहानी है. 19 साल का एक युवक अपने छोटे भाई की तलाश में आगरा आगरा. यहां समाजसेवी नरेश पारस की मदद से उसे अपने छोटे भाई का पता तो चला ही साथ ही दस साल पहले बिछुड़े मां—बाप भी यहां मिल गए. 22 वर्ष पहले बिहार के धनबाद से आगरा काम की तलाश में आया यह परिवार वर्ष 2012 में बिछुड़ गया था जिसके दस साल बाद आज फिर से पूरा परिवार मिल गया. अपने बेटे को पाकर मां—बाप की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

ये है पूरा मामला
वर्ष 2000 में एक बिहार के धनबाद का रहने वाला एक परिवार काम की तलाश में आगरा आया था. वर्ष 2012 में इस परिवार का 9 साल का बड़ा बेटा और 2 साल का छोटा बेटा परिवार से बिछुड़ गया. दोनों भाइयों को आगराके राजकीय बाल गृह में रखा गया. यहां बड़े भाई के दस साल पूरे होने के बाद उसे​ फिरोजाबाद के राजकीय बाल गृह में शिफ्ट कर दिया गया, जबकि छोटा भाई आगरा के राजकीय बाल गृह में ही रहा. बड़े भाई को यह जानकारी थी कि उसका छोटा भाई आगरा के बाल गृह में ही है, मगर वह कुछ नहीं कर सका. इधर बड़े भाई के बालिग होने पर एक संस्था उसे लखनऊ ले गई जहां से एक निजी कंपनी में नौकरी लगने पर वह बेंगलुरु पहुंच गया. यहां करीब दो साल नौकरी करने के बाद अब वह अपने छोटे भाई की तलाश में आगरा आया.

बड़े भाई ने आगरा के बालगृह में अपने छोटे भाई के बारे में जानकारी की तो पता चला कि उसका छोटा भाई भी फिरोजाबाद के राजकीय बालगृह में शिफ्ट हो चुका है. यहां उसको इटली के एक दंपत्ति् द्वारा गोद लेने की प्रक्रिया चल रही थी. बड़े भाई ने गोद लेने की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई और इसके बाद वह आगरा आगरा आकर समाजसेवी नरेश पारस से मिला. पूरे मामले की जानकारी पर नरेश पारस ने उसे डीएम आगरा के सामने पेश किया और इसके बाद फिरोजाबाद राजकीय बाल गृह में भी बातचीत की. उन्होंने परिवार न्यायालय आगरा 3 में गोद लेने की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई. इस पर कोर्ट ने 23 जुलाई को बाल गृह के अधीक्षक को पत्रावली के साथ तलब किया है.

माता पिता भी मिले
समासेवी नरेश पारस को युवक ने बताया कि उसके माता—पिता भी आगरा में ही झुग्गी झोंपड़ियों में रहते थे, इतना उसे याद है. इस पर नरेश पारस उसे अपने साथ लेकर आगरा किला केसामने झुगगी झोपड़ियों में पहुंचे. शुक्रवार को यहां कई लोगों से पूछताछ की गई तो यहां युवक को अपने मां—बाप भी मिल गए. उन्होंने भी अपने बच्चे को पहचान लिया. युवक ने भी अपने छोटे भाई और बहन को पहचान कर उनको नाम से संबोधित किया. अपने बेटे को पाकर मां—बाप की खुशी का ठिकाना नहीं है. अब पूरा परिवार मिलकर छोटे बेटे को लेने के लिए कोर्ट में पेश होगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!