आगरालीक्स…आगरा में राखी और तीज पर लगेगी एग्जीविशन. 60 से अधिक स्टॉल्स पर कर सकते हैं खरीदारी
रोजबड क्लब की अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्लब की मीट मे सावन के आने का अनुभव कराया और जानकारी दी कि 20 जुलाई को संजय प्लेस स्थित पीएल पैलेस में राखी और तीज के अवसर Exhibhition के बारे में बताया और poster विमोचन किया ।सेक्टरी अर्चना सिंघंल ने बताया इसमें 60 से ऊपर स्टाल लगाई जा रही है । कोषाध्यक्ष मिली अग्रवाल ने बताया कि आप लोग त्योहार की ख़रीदारी कम समय में कम मूल्य पर कर सकते है । इसमें राखी के गिफ़्ट आइटम कपड़े, साड़ी,राखी , चाकलेट, ज्वेलरी, फुट वियर आदि लगाई जायेगी । आगरा वासियों से निवेदन है कि सभी लोग आए और प्रदर्शनी का लुत्फ़ उठाये । पूजा, वीना, नूपुर, लवीना,अनु,सिल्की,नीता, रितु आदि मौजूद रही ।