Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: 1100 plants were planted in the campuses of Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra…#agranews
आगरा

Agra News: 1100 plants were planted in the campuses of Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra…#agranews

305

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के परिसरों में रोपे गए 1100 पौधे. एक पेड़ माँ के नाम – 2.0 अभियान के तहत हुआ आयोजन

पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बुधवार को “वृक्षारोपण महाभियान 2025: एक पेड़ माँ के नाम - 2.0” के तहत एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो आशुरानी की अध्यक्षता में हुआ, जबकि अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो भूपेंद्र स्वरूप शर्मा ने इस अभियान को गति प्रदान की।

विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसर में आयोजित इस महाभियान ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। इस वृक्षारोपण महाभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर, पालीवाल परिसर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस परिसर, और संस्कृति भवन परिसर में विभिन्न संस्थानों और विभागों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अभियान के तहत कुल 1100 पौधों को रोपित किया गया, जिनमें पर्यावरणीय और औषधीय महत्व के पौधे जैसे चंदन, रुद्राक्ष, चंपा, चमेली, सिंदूर, अनार, अमरूद, आंवला, किन्नू, कनेर, सहजन, गोल्ड यादर, और अर्जुन शामिल थे। इन पौधों का चयन न केवल हरियाली को बढ़ावा देने के लिए किया गया, बल्कि इनके दीर्घकालिक पर्यावरणीय और औषधीय लाभ ओर छात्र स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखा गया।

विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर में योग वाटिका उद्यान, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गृह विज्ञान संस्थान, और दाऊदयाल संस्थान ने अपने-अपने उद्यानों में वृक्षारोपण किया। इसी तरह, पालीवाल परिसर में पंडित दीनदयाल ग्राम विकास संस्थान ने इस अभियान में सक्रिय योगदान दिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस परिसर में फार्मेसी विभाग, शारीरिक शिक्षा विभाग, और कृषि विभाग ने भी इस पहल में हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त, संस्कृति भवन परिसर में ललित कला संस्थान ने भी अपने परिसर में पौधरोपण कर इस अभियान को और अधिक व्यापक बनाया।

इस भव्य आयोजन में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में डॉ. ओम प्रकाश (परीक्षा नियंत्रक), कैलाश बिंद (उप कुलसचिव), राकेश मिश्रा (उप कुलसचिव), रमाकांत त्रिपाठी (सहायक कुलसचिव), प्रो मनु प्रताप (निदेशक, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी), प्रो संजय चौधरी (निदेशक, आईक्यूएसी), प्रो अर्चना सिंह, डॉ. रत्ना पांडे, डॉ. मोनिका अस्थाना, डॉ मिनाक्षी चौधरी, डॉ. उदिता तिवारी, डॉ. राजेश लवानिया, डॉ. मनोज राठौर, डॉ. अखिलेश चंद सक्सेना, और डॉ. रवि शेखर शर्मा शामिल थे। इनके साथ ही विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों के सभी सम्मानित शिक्षकगण और कर्मचारीगण ने इस पर्यावरणीय पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम की तहत कुलपति ने अपने सम्बोधन मेँ बताया की ये आदर्श प्रयास माननीय कुलाधीपति आनंदी बेन पटेल जी की प्रेरणा से शुरू किया गया अभियान"एक पेड़ माँ के नाम - 2.0” का उद्देश्य केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मातृ शक्ति के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने का एक अनूठा प्रयास बई है। इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है, जो न केवल पर्यावरण के लिए एक सकारात्मक कदम है, बल्कि भावनात्मक और सामाजिक जुड़ाव को भी दर्शाता है।

कुलसचिव अजय मिश्रा ने कहाँ की आज विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, और छात्रों ने एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। यह अभियान न केवल हरियाली को बढ़ावा देता है, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा का यह वृक्षारोपण महाभियान 2025 पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक एकता और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। “एक पेड़ माँ के नाम - 2.0” के तहत लगाए गए 1100 पौधे नई पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देते हैं। विश्वविद्यालय भविष्य में भी इस तरह के प्रयासों को जारी रखने के लिए कटिबद्ध है, ताकि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में और अधिक योगदान दिया जा सके।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!