आगरालीक्स…आगरा की पॉश रेसीडेंसी अपार्टमेंट के दोनों गेट के रैम्प अतिक्रमण अभियान में किए ध्वस्त. अपार्टमेंट में रहने वाले बोले— 35 गाड़ियां अब रोड पर. हमारे सामने खड़ी हुई परेशानी
शहर में इस समय अतिक्रमण अभियान चल रहा है. नगर निगम की ओर से बाजारों और मुख्य मार्गों पर नाले के ऊपर बने अतिक्रमण को ध्वस्त किया जा रहा है. लेकिन आगरा की पॉश रेसीडेंसी के अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है. उन्होंने अतिक्रमण के नाम पर नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई पर सवाल भी उठाया है.

मामला भावना एस्टेट रोड पर बनी गणपति रेसीडेंसी वेलफेयर सोसाइटी अपार्टमेंट्स का है. गुरुवार को नगर निगम की टीम ने भावना एस्टेट रोड पर बने बनाए नाला रैम्प को अतिक्रमण अभियान के तहत ध्वस्त कर दिया. इस दौरान अपार्टमेंट के दोनों गेटों के सामने बने रैम्प को भी उखाड़ दिया गया. इसके कारण अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है. वह न तो गाड़ी अपार्टमेंट के अंदर कर पा रहे हैं और न ही अंदर खड़ी गाड़ियों को बाहर निकाल पा रहे हैं. अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का कहना है कि दोनों गेटों के रैम्प तोड़ने से करीब 35 गाड़ियां अब रोड पर खड़ी हुई हैं. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने वाले अगर चाहते तो एक—एक करके रैम्प को तौड़ते तो हम लोगों को इतनी परेशानी नहीं होती. लेकिन दोनों गेट के रैम्प टूटने से अब काफी परेशानी हो रही है.