आगरालीक्स…आगरा में पहले दिन ही हाउसफुल रही ‘सम्राट पृथ्वीराज’. शहर के सिनेमाघरों और मल्टीप्लैक्स में ऐतिहासिक फिल्म देखने के लिए लोग दिखे उत्सुक…जानिए लोगों ने क्या दिया फिल्म का रिव्यू
बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को फैंस का शानदार रिस्पांस मिला है. एक्टर की मचअवेटेड फिल्म आज शहर के सिनेमाघरों और मल्टीप्लैक्स में रिलीज हो गई. ये फिल्म मानुषी छिल्लर की डेब्यू फिल्म है. पहले दिन ही पब्लिक का शानदार रिस्पांस मिल रहा है. कई लोगों ने इस फिल्म को मास्टरपीस तक बताया. सबसे खास बात ये है कि पहले दिन ही फिल्म के शोज हाउसफुल जा रहे हैं.

अक्षय की एक्टिंग आई पसंद
सम्राट पृथ्वीराज एक्टर अक्षय कुमार की पहल ऐतिहासिक फिल्म् है. फिल्म देखने आए लोगों को अक्षय की एक्टिंग काफी अच्छी लगी है, खासतौर पर क्लाईमैक्स सीन में जिस तरह से अक्षय ने एक्ट किया है, उसने लोगों का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर भी फैंस इनकी जबरदस्त तारीफ कर रहे हैं. अक्षय के अलावा सोनू सूद, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त की एक्टिंग भी लोगों को काफी जमी है. लोगों ने कुल मिलाकर फिल्म को पैसा वसूल बताया है.
फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. पहले दिन ही अच्छा रिस्पांस मिला है. ऐतिहासिक फिल्म होने के कारण लोग इसे देखना जरूर पसंद कर रहे हैं. वीकेंड पर भी इसके शोज हाउसफुल रहने की पूरी संभावना है.
नितिन बंसल, विमल सिनेप्लैक्स
पहले दिन ही फिल्म का क्रेज देखने को मिला है. शोज लगभग हाउसफुल हैं. वीकेंड पर फिल्म और गति पकड़ेगी. मूवी को लेकर लोगों के रिव्यू भी अच्छे आए हैं. ऐसे में मूवी का अच्छा कलैक्शन होने की उम्मीद है.
निमित अग्रवाल, श्री टॉकीज