Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Ravana’s Duhai came out in Ramlila Mahotsav, Agra. Tadka, Kumbhakarna and Meghnath also took a ride…#agranews
आगरा

Agra News: Ravana’s Duhai came out in Ramlila Mahotsav, Agra. Tadka, Kumbhakarna and Meghnath also took a ride…#agranews

128

आगरालीक्स…रावण के अट्टहास से कांपी धरती. आगरा में निकली रावण दुहाई..सबसे आगे राक्षसी ताड़का, कुंभकर्ण और मेघनाथ की सवारी….दशानन ने लहराई तलवारें तो देखते रह गए लोग

आगरा के रामबारात मार्ग पर अपने सम्राट होने की दुहायी दी गयी। दशानन की शोभयात्रा सायं 6:00 बजे प्रारम्भ हुयी। शोभायात्रा में सबसे आगे दो ऊंट चल रहे थे। ऊंट की पीछे ताड़का की सवारी थी। ताड़का की सवारी के पीछे एक जेल की झांकी थी। जेल की झांकी में साधू बन्द थे तथा रावण के अत्याचार का वर्णण कर रहे थे। इसी सवारी पर दशानन की 2 तोप सजी हूयी थी जो तोप अपने गोले फेंकती प्रदर्शन कर रही थी।

उसके पीछे दशानन के सेनापतियों की झॉकी थी। उसके पीछे दशानन के भाई महाराज कूम्भकरण की झॉकी थी। कूम्भकरण की झॉकी के आगे आगरा का प्रमुख सुधीर बैण्ड अपनी मधूर स्वर लहरियाँ बीखेड रहा था। महाराज कूम्भकरण की झांकी के पीछे महाराज दशानन का सबसे ताकतवर योद्धा/पुत्र मेघनाथ (इन्द्रजीत) का सुसज्जित रथ था। युवराज इन्द्रजीत के रथ के आगे आगरा का प्रमुख मिलन बैण्ड अपनी स्वर की लहरियाँ बिखेर रहा था। अन्त में स्वयं महाराज दशानन की रावण का सुसज्जित जगमगाता अश्व रथ था।

दशानन अश्वों के रथ पर स्वयं सवाड थे तथा अपने रथ से अपने सम्राट होने की दुहायी का मनमोहक प्रदर्शन कर रहे थे। रथ पर खडे होकर दोनो हाथों से तलवार चलाकार मनमोहक तलवार का पदर्शन कर रहे थे। शोभायात्रा का शुभारंभ भारत सरकार के विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल द्वारा किया गया। शुक्रवार का दिन होने के कारण रावतपाडा पर अत्यन्त भीड थी। दशानन की सेना को देखकर छोटे बच्चे हैरतअंगेज थे तथा बिना पलक झपकाये दशानन की सेना का मनमोहक प्रदर्शन देख रहे थे। दशानन व उनकी सेना व श्रृंगार बड़ा ही अद्भुत था ।

रामलीला का शोभयात्रा में इन तीन बैण्ड के साथ आगरा के प्रमुख मोहन व आनन्दा बैण्ड भी अपनी मधुर स्वर लहरियाँ बिखेर रहे थे। शोभायात्रा रावतपाड़ा तिराहे से शुरू होकर जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी नं0 1 व 2, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी धूलियागंज, घटिया, फुलट्टी बाजार, किनारी बाजार, कसेरट बाजार होती हुई पुनः रावतपाड़ा पहुंच कर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा बड़ी धूम-धाम से भक्तिमय वातावरण के साथ चल रही थी। भक्तजनों द्वारा रावतपाड़ा में दशानन को माला पहनाई गई एवं पुष्प वर्षा की गई। बच्चे दशानन की शोभायात्रा को अपलक नयनों से निहार रहे थे। जगह-जगह शोभायात्रा मार्ग में निवासियों द्वारा दशानन पर पुष्प वर्षा की गयी।

शोभायात्रा के साथ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, टी एन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल पोली भाई, विनोद जौहरी, ताराचन्द, प्रवीन स्वरुप, मुकेश जौहरी, प्रवीन गर्ग, अंजुल बंसल, आनन्द मंगल, मोहित गोयल, मनोज हौजरी, रामांशू शर्मा, प्रसून मंगल, दिलीप अग्रवाल, राहुल गौतम, विनय गर्ग, गिरधर शरण, राम आशीप, मनीप शर्मा, आयुप अग्रवाल, लखन गर्ग, संजय अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, प्रकाश चंद अग्रवाल, दिलीप, मनोज, अरविन्द, रजत, राहुल शर्मा, मुकुल अग्रवाल, सौरभ गौतम, राकेश, निक्की जौहरी, शैलेन्द्र अग्रवाल आदि सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!