आगरालीक्स …Agra Education News: आगरा के आरबीएस कॉलेज की बीकॉम की मेरिट जारी, देखें।
आरबीएस कालेज की बीकाम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सोमवार को मेरिट जारी की गई। ( Agra News: RBS Degree college Bcom Merit declare#Agra )
कालेज में बीकाम में प्रवेश के लिए दो दिन काउंसिलिंग होगी। आरबीएस कालेज प्रशासन ने स्नातक में 33 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है।
आरबीएस कालेज में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। समन्वयक प्रो संजीव पाल सिंह ने बताया कि बीकाम प्रथम वर्ष की मेरिट जारी की गई है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग मंगलवार को सुबह 11 बजे से और आरिक्षत वर्ग के अभ्यिर्थयों की काउंसिलिंग बुधवार को सुबह 11 बजे से वाणिज्य संकाय में होगी। अभ्यर्थियों को शैक्षिक सहित अन्य दस्तावेज लेकर आने होंगे। आरबीएस कालेज के प्राचार्य प्रो विजय श्रीवास्तव ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में 33 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
आरबीएस की बीकाम की मेरिट
सामान्य वर्ग 76. 20
ओबीसी 67. 40
एससी, एसटी 64. 80
ईडब्ल्यूएस सभी