आगरालीक्स… आगरा में पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर उड़ती रही अफवाह के बीच कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की आपूर्ति नहीं हुई, जानिए कारण है क्या।
पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति कम होने और पंपों के बंद रहने की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर भीड़ रही, सोशल मीडिया पर रात में पेट्रोल न मिलने के संदेश चलते रहे। इसी बीच आगरा के कुछ पेट्रोल पंपों पर लोगों को पेट्रोल नहीं मिली, इससे उन्हें पेट्रोल के लिए दूसरे पंपों पर जाना पड़ा।

ये है कारण
पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने की अफवाह का कारण भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारर्पोरेशन लिमिटेड एचपीसीएल ने ऐसे पेट्रोल पंपों को चिन्हित किया है जिनके भुगतान में देरी हो रही है। इन पेट्रोल पंपों पर नकद भुगतान मिलने के बाद ही पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति की जा रही है। इससे शहर के कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कमी होने लगी है। पेट्रोल और डीजल के भंडारन की कंपनी स्तर पर कोई कमी नहीं है।