लखनऊलीक्स..सीएम योगी ने कहा है कि कांग्रेस देश की कीमत पर सत्ता चाहती है। शरिया क़ानून लागू करना चाहती है। इसका इरादा देश के प्रति अच्छा नहीं।
भाजपा को वोट, हर व्यक्ति की सुरक्षा की गारंटी
सीएम योगी ने यह बात बुधवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा को एक वोट का मतलब हर व्यक्ति की सुरक्षा की गारंटी।
दादी के नारे को तोते की तरह पोता रट रहा
उन्होंने कहा कि दादी के गरीबी हटाओ के नारे को तोते की तरह पोता अब रट रहा है। वो कह रहे हैं लोगों की संपत्ति का सर्वे करवाएंगे, फिर उसका सुविधा अनुसार वितरण होगा। ऐसा ही इनके प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार एक वर्ग का है जबकि भाजपा ने सिर्फ 4 जातियों की बात की, गरीब, युवा, महिला की बात करती है।
आरक्षण को छिन्न-भिन्न करने का कुत्सित प्रयास
उन्होंने ने कहा कि 2004 से 2014 तक के कांग्रेस के शासन में आमजनमानस के भावनाओं को कुचलने का कुत्सित प्रयास किया,। जस्टिस रंगनाथ मिश्रा कमेटी की रिपोर्ट को अपने हिसाब से लागू करने के प्रयास किये। इंडी गठबंधन जातीय गणना की बात कर रहे है,ये सिर्फ आरक्षण को छिन्न भिन्न करने का कुत्सित प्रयास है।