Sunday , 21 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Residence societies that meet cleanliness standards in Agra will be honored…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Residence societies that meet cleanliness standards in Agra will be honored…#agranews

235

आगरालीक्स…आगरा में स्वच्छता के मानक पूरे करने वाली रेजीडेंस सोसाइटी होंगी सम्मानित. नगर निगम की ओर से कराया जाएगा सर्वे

नगर निगम की ओर से स्वच्छता अभियान को लेकर रखी गईं शर्तों पर खरा उतरने वाली रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन, स्वच्छ बाजारों, औद्योगिक क्षेत्र व ढाबों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम सर्वे के माध्यम से रैंकिंग कराएगा। यह बात अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को नगर निगम कार्यकारिणी भवन में आयोजित बैठक में कही।

उन्होंने बताया कि जिन चीजों का नगर निगम सर्वे कराएगा उनमें डस्टबिन, सिगिंल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध, आरआरआर नवाचार, डेकोरेशन, शौचालय की उपलब्धता पर साफ सफाई, वेस्ट सामग्री से बनी कलाकृति आदि को रखा है। नगर निगम के द्वारा संचालित आरआरआर वाहन में घर से निकलने वाले अनुपयोगी सामान यथा कपड़ों, बर्तनों, खिलौनों और इलेक्ट्रानिक मेटेरियल, जूते आदि को देने की अपील की गई।

इस दौरान वीडियो से नगर निगम चल रही कचरा प्रबंधन की भी जानकारी बैठक में मौजूद लोगों को दी गई। बैठक में वार्ड-40 के पार्षद रवि दिवाकर, मीना देवी, राधेलाल, चौ. कप्तान सिंह, विधि सिंह, पूर्व पार्षद राजीव कुमार, पार्षद प्रीति भारती, मंटोला बाजार समिति के अदनान कुरैशी, लोहामंडी बाजार के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, वार्ड 44 घटवासन से मनोज, अजित नगर बाजार समिति के महामंत्री इमरान, मोतीगंज बाजार समिति के शैलेंद्र कुमार, पार्षद मोहम्मद सोहेल कुरैशी ने भाग लिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Spurious ghee was being made from refined oil in Tundla; the FSDA seized 34 tins of ghee…#tundala

आगरालीक्स…आगरा से सटे टूंडला में रिफाइंड से बन रहा था नकली घी....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: After a day of intense sunshine in Agra, the weather changed as evening set in; rain is likely…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सुबह से तेज धूप के बाद शाम होने के बाद...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : 10 Vegetarian Foods Rich in Protein: Dietitian’s Recommendations

आगरालीक्स…आगरा में वेजिटेरियंस की सबसे बड़ी चिंता है कि शरीर को प्रोटीन...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Utkarsh secured the first position in Agra in the CA exam results…#agranews

आगरालीक्स…सीए परीक्षा परिणाम में उत्कर्ष ने पाया आगरा में पहला स्थान. पिता...

error: Content is protected !!