आगरालीक्स…आगरा के आचार्य शांतिसागर सभागार में हुआ वृद्धजन एवं प्रतिभाओं का सम्मान
आज रविवार को श्री दिगंबर जैसवाल जैन सेवा सभा आगरा द्वारा के वृद्धजन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन आचार्य शांतिसागर सभागार एमडी जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत में हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सत्य प्रकाश संस्थापक एवं अध्यक्ष चेतना सेवा समिति एवं मेरठ से विश्व जैन संगठन के सचिव सुदीप कुमार जैन एवं अनेकों महानुभावों की उपस्थिति रही. मंच का संचालन श्री दिगंबर जैसवाल जैन सेवा समिति जिला आगरा के अध्यक्ष अनन्त कुमार जैन महामंत्री मनोज कुमार जैन द्वारा किया गया. लगभग डेढ़ सौ वृद्धजनों का सम्मान किया गया. साथ में अनेकों प्रतिभाशाली विभूतियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें डॉक्टर्स, सीए, इंजीनियर एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे.

प्रतिभाशाली विभूतियो में लखनऊ,गाजियाबाद, जयपुर, दिल्ली आदि स्थानों के लोग उपस्थित हुए. लखनऊ के चंद्र प्रकाश जैन के सुपुत्र अविनाश को सबसे अधिक कंपनी द्वारा पैकेज दिए जाने पर सभी ने बधाई दी. कार्यक्रम में मंगलाचरण जैसवाल जैन सभा नुनिहाई के द्वारा पूजा जैन ,सृष्टि जैन ने किया. स्वागत गान पारसनाथ वधू महिला मंडल एवं ताजगंज मंडल द्वारा किया गया. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे. सुबोध जैन दयालबाग को समाज गौरव की उपाधि से नवाजा गया. इस अवसर पर अध्यक्ष अनंत जैन, महामंत्री मनोज जैन योगी, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, अजय कुमार जैन,संजय जैन, अरविन्द जैन,सुरेन्द्र जैन,रविन्द्र जैन,जितेन्द्र जैसवाल,मीडिया प्रभारी सुबोध जैन,शुभम जैन, उमेश जैन,अनुज जैन, समस्त जैसवाल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.