आगरालीक्स…आगरा कैंट पर आज सुबह तीन लड़कियां आरपीएफ ने पकड़ीं. तीनों की उम्र 12 से 13 साल. घर से बिना बताए निकलीं थीं. पूछताछ की तो चौंकाने वाला मामला आया सामने
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर आज सुबह आरपीएफ ने तीन लड़कियों को पकड़ा. तीनों मुंबई जाने के लिए यहां आई थीं. तीन में से दो की उम्र 13 साल जबकि एक की उम्र 12 साल थी. ये तीनों बिना बताए घर से निकल गई थीं. आरपीएफ ने तीनों को चाइल्ड लाइन भेजा है जहां इनसे अभी और पूछताछ व मुंबई जाने की वजह पूछी जा रही है.

फिरोजाबाद के शिकोहाद स्थित रेलवे कॉलोनी में शनिवार शाम को तीन लड़कियां 13 वर्षीय गुनगुन, 12 वर्षीय प्रगति और 13 वर्षीय हिमांशी लापता हो गई थीं. परिजनों ने तीनों को काफी तलाशा लेकिन कुछ पता नहीं चला. इस पर उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी. इधर रविवार को इन तीनों ही लड़कियों को आरपीएफ आगरा ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया. तीनों को चाइल्ड लाइन भेजा गया. प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि तीनों किशोरियां मुंबई जाने के लिए आगरा कैंट आई थीं. हालांकि ये तीनों मुंबई क्यों जा रही थीं या फिर इन्हें कोई लेकर जा रहा था और इसके पीछे क्या मकसद था. इसको लेकर अभी रहस्य बनाह ुआ है. पुलिस इस मामले में तीनों से अभी पूछताछ कर रही है.