आगरालीक्स…आगरा के सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज की छात्रा रिद्धिमा गुप्ता ने योग प्रतियोगिता में पाया तीसरा स्थान. नेशलन योगासन प्रतियोगिता के लिए नाम पक्का
आगरा के सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज यूनिट –2 की छात्रा रिद्धिमा गुप्ता नले CISEC board की तरफ से लखनऊ में आयोजित योग प्रतियोगिता में आगरा का प्रतिनिधित्व किया था. इस प्रतियोगिता में रिद्धिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. इसी के साथ रिद्धिमा ने राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है.
कोच नीरज कांत शर्मा के निर्देशन में रिद्धिमा गुप्ता और भी मेडल प्राप्त कर चुकी है. इस अवसर पर कोच नीरज कांत शर्मा, कॉलेज की प्रधानाचार्या संचिता दास व अनुराधा, परमजीत ने रिद्धिमा का राष्ट्रीय चयन होने पर अपनी शुभकामनाए दी.