आगरालीक्स…आगरा में मौसम कर रहा सबको अचरज. दिसंबर में कम होने की जगह बढ़ रहा तापमान. जानें आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
आगरा में मौसम के मिजाज ने हर किसी को हैरान कर दिया है. आधा दिसंबर बीतने को है लेकिन तापमान कम होने की जगह बढ़ रहा है. दिन में निकल रही तेज धूप का प्रभाव इतना तेज होता है कि थोड़ी देर में ही धूप चुभने लगती है. सुबह और शाम को ही सर्दी का अहसास हो रहा है. वहीं दिन और रात में अभी भी लोगों के पंखे चल रहे हैं. रात में पंखे चलने का कारण मच्छर भी हैं जो कि लोगों की नींद में खलल डाल रहे हैं.

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है लेकिन आगरा में फिलहाल एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है.