Thursday , 30 July 2026
Home आगरा Agra News : Roads turn to slush after rain in Agra #agra
आगराबिगलीक्स

Agra News : Roads turn to slush after rain in Agra #agra

139

आगरालीक्स ….आगरा में प्री मानसून की बारिश के बाद जगह जगह कीचड़, नालों की सफाई के बाद सड़क पर डाली कीचड़ से लोगों का निकलना मुश्किल, पॉश कालोनियों में भी बुरा हाल।

आगरा में शुक्रवार को प्री मानसून की झमाझम बारिश हुई। करीब डेढ़ घंटे तक चली बारिश से बाजार से लेकर शहर की कॉलोनियों में जलभराव हो गया। रात होते होते पानी को निकल गया लेकिन कीचड़ के दाग छोड़ गया है। पॉश कालोनी कमला नगर, दयालबाग से लेकर बस्तियों में जगह जगह कीचड़ है। लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
सफाई करने के बाद सड़क पर डाल दी थी सिल्ट
मानसून की बारिश से पहले नगर निगम को नालों की सफाई करनी थी, नालों की सफाई करने के साथ ही नगर निगम ने नालों की सिल्ट सड़कों पर ही डाल दी। बारिश होने से सिल्ट सड़कों पर बहने लगी। पानी की निकासी होने के बाद पूरी सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ है। इससे लोगों को आने जाने में समस्या हो रही है। वे घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।


प्री मानसून में ये हाल तो बारिश में क्या होगा
प्री मानसून की बारिश के बाद लोग सवाल भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्री मानसून की बारिश में ये हाल हुआ है तो बारिश के बाद क्या होगा। मानसून की बारिश लगातार होती है, ऐसा होने पर जलभराव हो जाएगा। सबसे ज्यादा परेशान दुकानदार हैं। बारिश में बाजारों में पानी भर रहा है, इससे उनका नुकसान हो रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: 3,164 solar plants were installed in Agra in July; 2,500 cases are pending…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जुलाई में 3164 सोलर प्लांट लगाए गए. 2500 पेंडेंसी. सीडीओ...

बिगलीक्स

FSDA, Agra: Five samples of milk, sweets, and ghee sent for testing in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दूध, मिठाई और घी के 5 नमूने जांच को भेजे....

बिगलीक्स

Agra News: St. Peter’s College launched its first college band, the ‘Legacy Marching Band’…#agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज ने लांच किया अपना पहला कॉलेज बैंड...

आगरा

Janakpuri 2026 Agra: A grand and magnificent Janak Mahal will be built across 16,000 square meters…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में इस बार 16 हजार वर्गमीटर में बनेगा भव्य...

error: Content is protected !!