आगरालीक्स ….आगरा में अबुलउल्लाह कट पर रोडवेज बस से कार टकराने पर डीआईजी के भाई भाभी के गंभीर चोट लगने के बाद भी नहीं सुधरे हालात। पुलिस ने रोडवेस बसों के किए चालान। ( Agra News : Roadway bus seize from unauthorized bus stop in Agra)
आगरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर अबुलउल्लाह दरगाह कट पर शुक्रवार को रोडजेव बस ने अचानक से ब्रेक लगा दिए, इससे उनके पीछे चल रही कार आगे खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में डीआईजी सत्यार्थ अनिरुदृध पंकज के भाई सत्यव्रत अशोक उनकी पत्नी शकुंतला देवी और बहन आशा देवी घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे के बाद भी कट पर रुक रही रोडवेज बस
हादसे के बाद भी रोडवेज बस चालकों की मनमानी बंद नहीं हुई। अबुल उल्लाह कट पर रोडवेज बस का यात्रियों को बिठाने के लिए ठहराव बंद नहीं हुआ। दिन भर बस खड़ी रहीं।
पुलिस ने बस की सीज
शनिवार को पुलिस ने अबुल उल्लाह कट पर खड़ी रोडवेज बस के खिलाफ कार्रवाई की, उन्हें सीज कर दिया। एक दर्जन रोडवेज बस के खिलाफ कार्रवाई की गई।