आगरालीक्स….Agra News: आगरा में आज रोजगार मेला, एक हजार रिक्त पदों के लिए होगा इंटरव्यू, जानें प्रक्रिया।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बल्केश्वर आज यानी 14 जुलाई को सुबह 10:00 से दो दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है मेले में 30 से अधिक सेवा प्रदाता कम्पनी 1000 से अधिक रिक्त पदो के लिए मेले में प्रतिभाग करेंगी।
कल यूथ आइकन पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित
15 जुलाई को सुबह 10:00 बजे विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आई०टी०आई०, कौशल विकास मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजनांतर्गत प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात रोजगार प्राप्त कर चुके प्रशिक्षार्थियों को स्किल यूथ ऑइकन पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा तथा आई०टी०आई० कौशल विकास मिशन, डी०डी०यू०जी० के० वाई० के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशिक्षण प्रदाताओं को सम्मानित किया जायेगा तथा जनपद के महत्वपूर्ण उद्योगों के प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया जायेगा साथ ही 14 जुलाई 2025 को अयोजित रोजगार मेले में चयनित लाभार्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किया जायेगा।