आगरालीक्स…आगरा में नशा, सट्टा और रंगीन पार्टियों के अड्डे बनते रूफटॉप और कैफे…हाईप्रोफाइल फैमिलीज के युवाओं की सबसे अधिक पसंद…रूफटॉप में मारपीट के बाद अब कैफै में 9 सट्टेबाज पकड़े गए…
आगरा में अब रूफटॉप, कैफे इस समय नशा, सट्टा और रंगीन पार्टियों के अड्डे बनते जा रहे हैं। हाल ही में पुलिस ने फतेहाबाद रोड सहित शहर के कई कैफे में छापा मारकर अवैध रूप से संचालित हुक्काबार पकड़े थे तो वहीं बीते सप्ताह ही होटल में मारपीट और पिस्टल निकालने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। अब पुलिस ने एक कैफे पर छापा मारकर आईपीएल में सट्टा लगा रहे 9 सट्टेबाजों को अरेस्ट किया है।
आईपीएल के मैच चल रहे हैं, आईपीएल के मैच में बुकी भी सक्रिय हो गए हैं। एसओजी और पुलिस की टीमें आईपीएल पर सटटा लगाने वालों की धरपकड़ कर रही हैं। सोमवार रात को एसओजी और पुलिस की टीम ने शाहगंज क्षेत्र के मानस नगर स्थित क्लब क्वायर 8 कैफे में छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही कैफे में खलबली मच गई, कैफे से लोग भागने लगे, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
आईपीएल पर सटटा लगाने पर नौ पकड़े
पुलिस ने क्लब क्वायर 8 कैफे, मानस नगर से नौ लोगों को आईपीएल के मैच में सटटा लगाते हुए पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने करीब 1.50 लाख का कैश जब्त किया है। इसके साथ ही बाइक, स्कूटी और कार भी जब्त की हैं। मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किए हैं। आईपीएल का सटटा लगाने वालों से पूछताछ की जा रही है, जिससे पता चल सके कि सटटा कौन लगवा रहा था।
इन्हें किया अरेस्ट
कैफे संचालक गौतम धाकड़, डोरी लाल, निखिल सिंह, नितिन शर्मा, राकेश शर्मा, चांदी कारोबारी हर्ष स्वरूप धाकड़, कॉपर का काम करने वाले बिजेंद्र सिंह को अरेस्ट किया है।
होटल के बाद अब रूफटॉप में आईपीएल पर सटटा
आईपीएल पर बड़े स्तर पर सटटा लगता है पहले बुकी कॉलोनी में सटटा खिलाते थे। कॉलोनी के लोगों के शिकायत करने से सटटा कराने वालों के पकड़े जाने के बाद होटल में कमरा लेकर सटटा कराने लगे। होटलों में भी पुलिस ने छापे मारे, इसके बाद अब नया तरीका निकाल लिया। रूफटॉप में लोग शराब, बियर पीने और खाना खाने जाते हैं, पुलिस को शक ना हो इसके लिए अब रूफटॉप में भी सटटा होने लगा है।