आगरालीक्स…आगरा में Rosebud Club की तीज स्पेशल फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी 6 अगस्त को. 60 से अधिक स्टॉल्स में दिखेगी लेटेस्ट वैरायटीज…
आगरा में महिला संगठन Rosebud Club की ओर से इस बाद भी राखी एवं तीज स्पेशल फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. क्लब की अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने बताया कि क्लब द्वारा हर साल यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है. इस वर्ष छठवीं बार इस प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है. क्लब की मिली अग्रवाल और अर्चना सिंघल ने जानकारी दी कि 6 अगस्त को होटल सेंट्रल ग्रांड कमला नगर में होने जा रही इस एग्जीबिशन का शुभारंभ एडीएम सिटी की पत्नी किरण सिंह और महापौर हेमलता दिवाकर द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा.

मिली ग्रवाल और अर्चना सिंघल ने बताया कि एग्जीबिशन में 60से अधिक स्टॉल्स लगाई जाएंगी जिसमें आगरा, फिरोजाबाद, विसावर, मथुरा आदि स्थानों के व्यापारी अपनी प्रसिद्ध वस्तुओं की स्टॉल लगाएंगे. प्रदर्शनी में खास रूप् से तरह—तरह की राखियां, सूट्स, साड़ियां, बैडशीट्स, किचन में काम आने वाले आइटमों के साथ इस बार मेवा, बूरा और चेहरे के लिए प्रोटोन थैरेपी का डेमो दिए जाने आदि के भी स्टॉल्स लगाए जा रहे हैं. इसके अलावा बच्चों के लिए खेल के साथ चित्रकारी प्रतियोगिता एवं फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन भी होगा.
इस अवसर पर क्लब के सदस्य वंदना गर्ग, राशि गर्ग, डोली गर्ग, शालू मित्तल, काजल गर्ग, स्मृति, उपमा, रति आदि उपस्थित रहीं.