आगरालीक्स…पेरेंट्स ध्यान दें. आगरा के स्कूलों में चल रहा हैल्थ कैम्प. 30 प्रतिशत बच्चों का वजन उनकी उम्र के अनुसार नहीं था. 25 प्रतिशत बच्चों में आंखों की समस्या. इस स्कूल के 458 बच्चों का हुआ हैल्थ टेस्ट
‘आरोग्यम’ के तीसरे शिविर में रोटरी क्लब आगरा नियो ने आज एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत, आगरा के 458 छात्रों का परीक्षण किया. इसमें बच्चों की लंबाई, वजन, दांत, आंख और हीमोग्लोबिन का परीक्षण किया गया. शिविर का उद्घाटन क्लब अध्यक्ष रो. डॉ. अशोक डोनेरिया ने किया. परीक्षण में 25 प्रतिशत बच्चों की आंख में, लगभग 20 प्रतिशत में दांत से संबंधित, करीब 30 प्रतिशत में वजन तथा हीमोग्लोबिन से संबंधित समस्या सामने आईं, जिसके लिए विद्यार्थियों को उचित परामर्श प्रदान किया गया.

शिविर का संचालन रो. डॉ. रजनीश सिंह, रो. डॉ. अभिनव चतुर्वेदी, रो. डॉ. कुशल सिंह, रो. डॉ. कौस्तुभ साने, रो. डॉ अजय अरोड़ा व डॉ अभिषेक शर्मा ने किया | इस दौरान क्लब चार्टर सदस्य रो. अरुण सिंह, सचिव रो. यतेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव रो. पवित्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रो. अनिल गोयल व स्कूल प्रबंधन से रिनेश मित्तल जी मौजूद रहे। अंत में क्लब अध्यक्ष रो. डॉ. अशोक डोनेरिया जी ने स्कूल प्रिंसिपल श्री जी.एल.जैन जी को धन्यवाद ज्ञापित किया.
हर स्कूल में चल रहा हैल्थ कैम्प
रोटरी क्लब की ओर से ‘आरोग्यम’ अभियान का शुभारंभ 1 जुलाई 2024 को हुआ हैं. ‘आरोग्यम’ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन संपूर्ण रोटरी मंडल 3110 में मंडलाध्यक्ष नीरव निमेष अग्रवाल के आव्हान पर किया जा रहा है. उक्त आयोजन को लगभग 140 रोटरी/रोटरेक्ट क्लब्स अपने 4000 सदस्यों की सहभागिता से कर रहे हैं. शिविर में कक्षा 3 से कक्षा 8 के 1,25,000 विद्यार्थियों का 5 बिंदुओं पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है विद्यार्थियों की लंबाई, वजन के साथ दंत एवं आंखों का परीक्षण उक्त कैंपों में चिकित्सकों की सहायता से किया जा रहा है.