आगरालीक्स…आगरा के सरकारी कम्पोजिट विद्यालय में रोटरी क्लब आफ आगरा ने नए क्लासरूम का कराया निर्माण….
रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा द्वारा बसई खुर्द, फतेहाबाद रोड स्तिथ सरकारी कम्पोज़िट विद्यालय मे एक कक्ष का निर्माण कराया गया जिसका विधिवाद उद्धघाटन रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3110 के गवर्नर रोटेरियन नीरव निमेष अग्रवाल द्वारा मुख्य डिस्ट्रिक्ट सचिव रोटेरियन आशुतोष कुमार की उपस्तिथि मे किया गया। इस कक्ष के निर्माण का सम्पूर्ण व्यय क्लब के वरिष्ठ सदस्य तथा अतुल ग्रुप के चैयरमेन रोटेरियन राम सरन मित्तल जी के द्वारा किया गया।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन नम्रता पणिकर ने बताया की विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती शशि शर्मा द्वारा निवदेन किया गया था की उनके विद्यालय मे बच्चे अधिक होने के कारण एक कक्ष का अभाव हो रहा है जिस पर संज्ञान लेते हुए क्लब द्वारा विद्यालय मे यह कक्ष बनवाया गया है। उन्होंने यह भी बताया की पूर्व मे भी क्लब द्वारा इस विद्यालय मे अनेको कार्य कराये जा चुके है। इस अवसर पर सचिव इंज० आशीष अग्रवाल, पूर्वाध्यक्ष रोटेरियन राजेश जैन, रोटेरियन राजीव लोचन भरद्वाज, रोटेरियन शालिनी अग्रवाल, रोटेरियन सुनील अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्तिथ रहे।