आगरालीक्स….आगरा में रोटरी क्लब आफ आगरा नियो ने लगाया निशुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर. 415 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ
रोटरी क्लब ऑफ आगरा नियो द्वारा गांव अनूठी, बिचपुरी, आगरा में पहली बार एक वृहद निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सभी चिकित्सा सेवाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना था। शिविर का शुभारंभ अजीत महापात्रा, वरिष्ठ संयोजक, आर.एस.एस. द्वारा गौ पूजा कर किया गया। इसके बाद क्लब सचिव यतेश सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ. अभिनव चतुर्वेदी ने रक्तदान कर आधिकारिक रूप से रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।इस विशेष चिकित्सा शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे, जिनमें फिजीशियन, दंत चिकित्सक, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट, और नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल थे। शिविर में 415 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया, और रक्तदान शिविर में 26 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। उपस्थित मरीजों को निःशुल्क परामर्श, जांच और दवाइयां प्रदान की गईं। क्लब अध्यक्ष डॉ. अशोक दौनेरिया ने घोषणा की कि भविष्य में भी इसी प्रकार के शिविरों का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
कार्यक्रम समन्वयक इंद्रेश प्रताप सिंह ने शिवांश फाउंडेशन परिसर में इस शिविर का आयोजन किया तथा प्रशासनिक अधिकारी आकांक्षा वोहरा जिसमें पुष्पांजलि अस्पताल सहयोगी संस्था के रूप में शामिल रहा। इस अवसर पर क्लब के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. अशोक दौनेरिया, यतेश सिंह, डॉ. आर के सिंह, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. पंकज नागयच, डॉ. कुशल सिंह, डॉ. अभिनव चतुर्वेदी, मनोज बजाज, पवित्र शर्मा, डॉ. डी के शर्मा, अनिल गोयल, डॉ. पूर्णिमा सिंह, डॉ. अनिल शर्मा प्रमुख थे।