आगरालीक्स…आगरा में हर दिन बारिश हो रही है लेकिन उमस अभी भी निकाल रही पसीना. जानें आज कितना रहा तापमान और आने वाले दिनों का मौसम का हाल
आगरा में हर दिन बारिश हो रही है. काले घने बादल छाते हैं और बरसात हो रही है. कभी थोड़ी तो कभी झमाझम, पर बारिश रोजाना हो रही है. लेकिन इसके बावजूद उमस कम होने का नाम नहीं ले रही है. बारिश न होने पर थोड़ा सा बाहर निकलने पर उमस से शरीर पसीना पसीना हो जाता है. राहत की बात ये है कि बारिश के कारण तापमान कम हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में बारिश के पूरे चांस अभी भी हैं. हर दिन बादल छाएंगे और एक दो स्पैल में बारिश होगी. इसका असर तापमान पर रहेगा और ये लगभग एकसा रहेगा.