आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज मोहर्रम पर तालिये के साथ जुलूस निकलेंगे, सुबह 10 बजे से रूट डायवर्जन लागू हो गया है, खबर पढ़ने के बाद घर से निकलें। ( Agra News: Route Diversion in 18 places of Muharram in Agra#Agra )
मोहर्रम पर्व के अवसर पर रविवार सुबह 10.00 बजे से समाप्ति तक यातायात व्यवस्था में निम्नलिखित डायवर्जन किया जाता है। मोहर्रम पर ताजियों को कर्बला ले जाने का समय निर्धारित नहीं होता है व शहर के हर मौहल्ले में ताजिया निकलते हैं। सभी थाना क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस फोर्स रूट डायवर्जन कर तथा बैरियर आदि लगाकर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखी जायेगी। मुगल पुलिया के पास स्थित कर्बला में सबसे अधिक ताजिये दफन होते हैं, जो एनएच-19 के पास है। यह ताजिये सुल्तानगंज पुलिया के नीचे से मुगल पुलिया पार कर कर्बला को जायेंगे तथा कोई भी ताजिया एनएच-19 को क्रॉस नहीं करेगा।
पाय चौकी थाना कोतवाली के ताजिये को दृष्टिगत रखते हुए ढ़ाकरान, सदर भट्टी की ओर जाने वाले कामर्शियलवाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन छीपीटोला, बिजलीघर, चक्कीपाट होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
धूलियागंज चौराहे से सदर भट्टी से ढ़ाकरान की ओर आने वाले दो पहिया / चार पहिया वाहन सेंट जॉन्स व हरीपर्वत होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
3.पालीवाल पार्क पीर कल्यानी की ओर से सुल्तानगंज पुलिया को जाने वाले वाहन जीवनीमंडी, वाटर वर्क्स एवं अन्य वैकल्पिक मार्ग से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
सुल्तानगंज की पुलिया से पालीवॉल पार्क की ओर जाने वाले वाहन वाटर वर्क्स से जीवनी मण्डी व अन्य वैकल्पिक मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे।
5.वाटर वर्क्स कमला नगर की ओर से विजय नगर भगवान टाकीज को जाने वाले दो पहिया / चार पहिया वाहन सुल्तानगंज ओवर ब्रिज के ऊपर से अपने गंतव्य को जायेंगे। 6.भगवान टाकीज से कमला नगर वाटर वर्क्स की ओर जाने वाले वाहन सर्विस रोड से न जाकर सुल्तानगंज पुलिया ओवर से अपने गंतव्य को जायेंगे।
सुल्तानगंज पुलिया ओवर ब्रिज के नीचे सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बन्द रहेगा।
8.एत्माद्दौला तिराहा से नया पुल (अम्बेडकर पुल) पर वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। उक्तवाहन रामबाग, वाटर वर्क्स, जीवनी मण्डी होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
10.दो पहिया/ चार पहिया वाहन यमुना किनारे होकर स्ट्रेची पुल से होकर एत्माद्दौला आवागमन कर सकते हैं।
लोहामंडी की ओर से बोदला की ओर आने वाले वाहन मदिया कटरा से करकुंज आवास विकास होकर अपनेगन्तव्य को जायेंगे।
12.बोदला की ओर से लोहामंडी जाने वाले वाहन कारगिल पेट्रोल पम्प से करकुंज होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
13.रुई की मण्डी भोगीपुरा सीओडी चौराहों से ऑटो / ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
तहसील चौराहा से शाहगंज की तरफ ऑटो / ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
सेन्ट जॉन्स चौराहा से लोहामण्डी, लोहामण्डी से बोदला एवं लोहामण्डी से कोठी मीनाबाजार मार्गों पर ऑटो / ई-रिक्शा का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।
सदर भट्टी चौराहा से मीरा हुसैनी तिराहा व हींग की मण्डी पुलिया की तरफ समस्त प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
17.बिजलीघर चौराहा से सुभाष बाजार तिराहा, मदीना होटल तिराहा, सदर भट्टी की ओर ऑटो / ई- रिक्शा का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। सभी ऑटो ई-रिक्शा औलिया रोड़ से छीपीटोला से रावली होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
18.अबूलाला दरगाह से सुल्तानगंज की पुलिया सर्विस रोड़ पर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।