आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सुबह 6 बजे से रूट डायवर्जन, दो दिन यमुना किनारा मार्ग पर कोई वाहन नहीं चलेगा, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा के लिए किए गए रूट डायवर्जन को जानें। दो अक्टूबर तक रूट डायवर्जन रहेगा। यातायात हेल्पलाइन: 9454457886 ( Agra News: Route diversion in Agra for Durga Pratima Visarjan)
आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा के लिए एक और दो अक्टूबर को रूट डायवर्जन किया गया है। यमुना किनारा मार्ग पर एक अक्टूबर बुधवार सुबह से कोई वाहन नहीं चलेगा, सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित करेंगे।
यमुना एक्सप्रेस वे से ताजमहल की तरफ आने वाले वाहन इनर रिंग रोड होते हुए शहर के अंदर जाएंगे, शाहदरा होते हुए वाहन नहीं आएंगे। अंबेडकर पुल पर भारी वाहनों और वाणिज्यिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
बिजलीघर चौराहे से कोई भी रोडवेज सहित अन्य बस हाथी घाट की तरफ नहीं जाएगी
स्ट्रैची ब्रिज पर एत्माउददौला की तरफ से सभी तरह के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन तक नो एंट्री लागू रहेगी।