आगरालीक्स….. आगरा में आज शाम चार बजे से एमजी रोड पर रूट डायवर्ट हो जाएगा, 19 मार्च सुबह तक केवल पैदल ही जा सकेंगे।
शब ए बरात 18 मार्च को है। इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया है। एसपी ट्रैफिक अरुण चंद के अनुसार, 18 मार्च को शाम चार बजे से 19 मार्च को सुबह आठ बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। सेंट जोंस कालेज से कलेक्ट्रेट तिराहे तक कोई भी वाहन आ जा नहीं सकेंगे। वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा, पैदल ही लोग आ जा सकेंगे।

ये रहेगा रूट डायवर्जन
सेंट जोंस चौराहे से कलेक्ट्रेट तिराहे तक, पंचकुइयां से सुभाष पार्क तिराहे तक, नालबंद से पंचकुइयां तक दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया, साईकिल पर प्रतिबंध रहेगा।
ग्वालियर की तरफ से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहन रोहता नहर से रोहता दिगनेर मार्ग होकर एकता चौकी से तोरा चौकी इनर रिंग रोड होकर जाएंगे
फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले भारी वाहन पथौली नहर से रुनकता होकर जाएंगे
फतेहाबाद, शमसाबाद की ओर आने वाले भारी वाहन सैंया होकर ग्वालियर की ओर एवं जयपुर तथा दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रोहता नहर पथौली होकर जाएंगे
भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगाआगरा में होली पर हुडदंग करने पर जेल जा सकते हैं, होली पर शराब की दुकानें रहेंगी बंद, बैरियर लगाकर जगह जगह चेकिंग।
आगरा में विधानसभा चुनाव के बाद होली और शब ए बारात एक दिन है। ऐसे में पुलिस ने भी सख्ती कर दी है। बेरियर लगाकर चेकिंग कराई जा रही है। आज से और सख्ती कर दी जाएगी। बाइक और स्कूटी पर बिना हेलमेट और दो से अधिक लोगों के बैठने पर कार्रवाई की जाएगी।
शराब की दुकानें बंद रहेंगी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में होली पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। होली पर शाम पांच बजे तक शराब की दुकानें खोलने पर प्रतिबंध है। इस दौरान शराब की दुकान खोली जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। शाम पांच बजे के बाद ही शराब की दुकानें खुल सकेंगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा आबकारी इंस्पेक्टरों को आदेश दिए गए हैं। वे अपने क्षेत्र में शराब की दुकान की चेकिंग करेंगे, दिन के समय दुकान खुली मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस फोर्स रहेगा तैनात
होली पर हुड़दंग न मचे, इसके लिए चिन्हित क्षेत्रों में पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा। थाना पुलिस अपने क्षेत्र में चेकिंग करेगी, जिससे हंगामा करने वालों पर कार्रवाई की जा सके।