आगरालीक्स.. आगरा में यमुना किनारा रोड पर खोदाई शुरू होने से रूट डायवर्ट किया गया है। इससे यमुना किनारा रोड और उसके लिंक रोड पर जाम लग रहा है।
आगरा में यमुना किनारा रोड पर पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई चल रही है। इसके लिए यमुना किनारा रोड की एक लेन बंद कर दी गई है। इससे दोपहर 12 बजे के बाद यमुना किनारा रोड पर जाम लग गया। यमुना किनारा रोड पर लंबा जाम लगा रहा।
गोल चक्कर पर लग रहा जाम
यमुना किनारा रोड की एक लाइन बंद होने से गोल चक्कर पर जाम लग रहा है। वाहन फंस रहे हैं।
यह है डायवर्जन
जीवनी मंडी पुलिस चौकी से आंबेडकर पुल तक पानी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। रोड की एक लेन में कार्य होगा। इसको देखते हुए दूसरी लेन को खाली रखा जाएगा। जीवनी मंडी से आंबेडकर पुल की ओर जाने वाले वाहन दाहिनी लेन से होकर गुजारे जाएंगे। हाथीघाट से वाटरवर्क्स की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को सीओ छत्ता कार्यालय के सामने से बेलनगंज तिकोनिया होकर जीवनी मंडी पुलिस चौकी तक पहुंचाया जाएगा। इस रूट पर केवल बाइक, टेंपो और कार ही जा सकेंगे। भारी वाहनों को आंबेडकर पुल से रामबाग की तरफ निकाला जाएगा।