आगरालीक्स …..आगरा आ रहे देसी विदेशी पर्यटकों को परेशान करने वाले 146 लपके पकड़े, इससे शहर की छवि धूमिल हो रही है। पर्यटकों के साथ ठगी की जा रही है।

आगरा कैंट स्टेशन पर देशी-विदेशी पर्यटक और यात्री आते हैं। आगरा कैंट स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल पोस्ट आगरा छावनी द्वारा ऑटो चालकों के स्टेशन में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर यात्रियों से मोलभाव करने वालों (लपकों) के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जनवरी 2023 में कुल 62 लपकों पर तथा फरवरी माह में कुल 82 लपकों तथा मार्च 2023 में दिनांक 02 लपकों की गिरफ्तारी की गई। वहीं, 09 मामले दर्ज कर लपकों के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाते हुए रेल सुरक्षा बल पोस्ट आगरा छावनी में धारा 144,147 रेलवे एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। रेल सुरक्षा बल और जीआरपी द्वारा इन लपको पर लगाम लगाने के लिए समय- समय पर अभियान चलाए जाते है और उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाती है।