Agra News : Rs 167.19 crore rice & other product export from Agra in 2022-23 #agra
आगरालीक्स…. आगरा से 167.19 करोड़ रुपये का चावल, मैदा, आटा सोमालिया, यू0ए0ई0, जिबूती सहित कई देशों में एक्सपोर्ट किया गया। जानें आगरा के किन उत्पाद को एक्सपोर्ट के लिए चुना गया, केला, सब्जी कहां से हो रहीं निर्यात।

सहायक कृषि विपणन अधिकारी आगरा मण्डल आगरा डॉ. दिनेश चन्द्र, ने बताया कि बताया गया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022-23 में कुल निर्यात 1130868.77 मैट्रिक टन हुआ, जिसकी कुल कीमत रू0 14100.47 करोड़ है। आगरा से ग्रीन इक्जिम फर्म द्वारा 55660.525 मैट्रिक टन (निर्यातित मात्रा का मूल्य 167.19 करोड़) चावल एवं प्रसंस्कृत उत्पाद जैसे-आटा, मैदा, सूजी आदि का निर्यात सोमालिया, यू0ए0ई0, जिबूती आदि देशों में किया गया।
मथुरा से तिल का तेल, अलीगढ़ से चिकोरी
अलीगढ़ से चिकोरी का निर्यात 1561.95 मैट्रिक टन यूक्रेन, रशिया, मलेशिया, इण्डोनेशिया, रोमानिया आदि देशों में किया गया। मथुरा से तिल का निर्यात 294 मैट्रिक टन ईराक, सरबिया लेबनान आदि देशों में किया गया। अलीगढ से मांस का निर्यात 28221.277 मैट्रिक टन यू0ए0ई0, मलेशिया, ईराक, ईरान, इण्डोनेशिया, बंगलादेश आदि देशों में किया गया।
जीआई टैग से निर्यात मे मदद
जीआई टैग किसी क्षेत्र में पाए जाने वाले कृषि उत्पाद को कानूनी संरक्षण प्रदान करता है। जीआई टैग के द्वारा कृषि उत्पादों के अनाधिकृत प्रयोग पर अंकुश लगाया जाता है। यह किसी भौगोलिक क्षेत्र में उत्पादित होने वाले कृषि उत्पादों का महत्व बढ़ा देता है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में जीआई टैग को एक ट्रेडमार्क के रूप में देखा जाता है। इससे निर्यात को बढ़ावा मिलता है साथ ही स्थानीय आमदनी भी बढ़ती है तथा विशिष्ट कृषि उत्पादों को पहचान कर उनका भारत के साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में निर्यात और प्रचार प्रसार करने में आसानी होती है।
आगरा मण्डल में चिन्हित क्लस्टर की अद्यतन सूची
उत्पाद जनपद
1 केला मैनपुरी
2 आलू आगरा, मैनपुरी, मथुरा, फिरोजाबाद
3 ताजी सब्जियां फिराजाबाद, मैनपुरी, आगरा
4 बासमती चावल आगरा
5 लहसून फिरोजाबाद, मैनपुरी
6 जैविक उत्पाद
7 पशु उत्पाद मथुरा
8 प्रोडक्ट बासमती चावल (पश्चिमी उ0प्र0 के 23 जिले)
9 आँवला मथुरा
10 प्रंसस्कृत उत्पाद आगरा, मथुरा