आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कितने पालतू डॉगी होंगे, नगर निगम में 377 के ही रजिस्ट्रेशन, 2500 रुपये जुर्माना, जानें रजिस्ट्रेशन शुल्क। ( Agra News: Rs 2500 fine for not registered Pet Dog in Nagar Nigam#Agra)
आगरा नगर निगम द्वारा पालतू कुत्ते, बिल्ली और छोटे जानवरों के रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। देसी नस्ल के कुत्ते के रजिस्ट्रेशन का सालाना शुल्क 100 रुपये और विदेशी नस्ल के कुत्ते का रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रुपये है। मेरा आगरा एप के माध्यम से आनलाइन रजिस्टेशन करा सकते हैं, नगर निगम कार्यालय आकर भी आफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। मगर, अभी तक 377 कुत्तों का ही रजिस्ट्रेशन कराया गया है।
2500 रुपये लगेगा जुर्माना
पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन ना कराने पर 2500 रुपये जुर्माना लगेगा, इसके साथ ही हर रोज खाने का खर्चा भी देना होगा। नगर निगम द्वारा इसे लेकर सख्ती की जा रही है, शहर में बड़ी संख्या में पालतू कुत्ते हैं इसके बाद भी उनके रजिस्ट्रेशन नहीं कराए जा रहे हैं।