आगरालीक्स.. वीडियो देखें …आगरा में लूट के बाद ज्वैलर की हत्या, बाइक फार्रुख चला रहा था, अमन ने गोली मारी, पुलिस की गोली से अमन की मौत, एक बमदाश अरेस्ट। ( Agra News: Rs 25000 to police team killed Jeweller Yogesh Chaudhary Murder accused Aman, Rs 50000 reward on Farrukh#Agra )
आगरा में 2 मई को दिनदहाड़े कारगिल पेट्रोल पंप के पास बालाजी ज्वैलर्स में सुबह 11.30 बजे सेल्स गर्ल रेनू एक महिला ग्राहक को ज्वैलरी दिखा रही थी, उसी दौरान बाइक सवार दो बदामश अंदर घुसे। तमंचे की नोंक पर तीन मिनट में करीब 22 लाख की सोने और चांदी की ज्वैलरी बैग में भर ली। बैग लेकर सीढ़ी से नीचे उतरे, उसी दौरान बालाजी ज्वैलर्स के संचालक 58 साल के योगेश चौधरी स्कूटी से आ गए। सेल्स गर्ल ने चोर चोर का शोर मचा दिया। योगेश चौधरी ने एक बदमाश को पकड़ा, उसने गोली मार दी उनकी मौत हो गई।
72 घंटे में पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार का कहना है कि इस जघन्य अपराध के लिए पुलिस की नौ टीमें लगाई गईं। सीसीटीवी चेक किए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि जगदीशपुरा क्षेत्र के रहने वाले अमन, उसके भाई सुमित और फार्रुख ने लूट की थी। पुलिस ने अमन और सुमित को पकड़ लिया। उसने लूट की हुई ज्वैलरी को पुलिस बरामद कर रही थी। पुलिस अमन को सिकंदरा के अंसल एपीआई के पास निर्माणाधीन मकान पर लेकर पहुंची, यहां अमन भागने लगा। पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उसने सरेंडर नहीं किया। पुलिस की गोली लगने से अमन घायल हो गया उसे अस्पताल भेजा गया डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।
अमन ने मारी थी गोली, बाइक चला रहा था फार्रुख
इस वारदात का वीडियो और बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुए थे। मुंह पर मास्क लगाए हुए बाइक फार्रुख चला रहा था और अमन गमछा मुंह पर बांधे पीछे बैठा था अमन ने ही ज्वैलर योगेश चौधरी के गोली मारी थी। सुमित उन्हें में खड़ा था।
पुलिस टीम को 25 हजार रुपये, फार्रुख पर 50 हजार का ईनाम
बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम जिसमें आईपीएस आदित्य, एसीपी हरीपर्वत विनायक भोसले, इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा, जसवीर सिंह सिरोही सहित अन्य शामिल रहे उन्हें पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने 25 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है। वहीं, फरार चल रहे बदमाश फार्रुख पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है।