आगरालीक्स …Agra News: आगरा में दयालबाग रोड पर रात में घर लौट रही मॉडल से छेड़खानी, कार पर पत्थर फेंक, मॉडल ने फेसबुक पर लाइव आकर पूरी घटना बयां की। ( Agra News: Stone Pelting on Model Car on Dayalbagh road Agra#Agra )
आगरा के दयालबाग की रहने वाली मॉडल रविवार रात 10 बजे कार से कमला नगर से भूढ़ का बाग होते हुए दयालबाग आ रहीं थी। डीईआई इंजीनियरिंग कॉलेज के पास उन्हें लगा कि कार से कोई आवाज आई है, उन्होंने सड़क किनारे कार रोकी और उतर कर कार का पहिया देखने लगीं। इसी दौरान स्कूटर सवार वहां से होकर निकला। मॉडल को देखकर अभद्र भाषा बोली, इससे वह डर गईं और कार के अंदर बैठ गईं। उन्होंने कार आगे बढ़ाई तो वही युवक अपने अन्य साथियों के साथ आगे खड़ा मिला। उसे देखते हुए तीनों युवक ठहाके लगाकर हंसने लगा, उनकी कार पर पत्थर फेंका। मॉडल ने अपने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया। अमर विहार पुलिस चौकी पर पहुंची लेकिन वीडियो में स्कूटर का नंबर दिखाई नहीं दे रहा था।
फेसबुक लाइव आकर खोली सुरक्षा की पोल
मॉडल ने फेसबुक पर लाइव आकर पूरी घटना बताई और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया। इसके बाद एसीपी सुकन्या शर्मा ने पुलिस को पीड़िता के पास भेजा, सीसीटीवी खंगाले गए और तहरीर लेकर न्यू आगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया इसके बाद मॉडल ने पुलिस को धन्यवाद दिया।