आगरालीक्स …( Agra News ) आगरा के फाउंड्री नगर औद्योगिक क्षेत्र में छह करोड़ से कार्य कराए जाएंगे।
यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने नगर निगम,लोकनिर्माणविभाग एवं अपने विभागीय अधिकारियों के साथ फाउंड्री नगर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया।अभी तक 1360 स्ट्रीट लाइटों से औद्योगिक क्षेत्रों को रोशन किया जा चुका है और लगाई गई स्ट्रीट लाइट की समस्या के त्वरित निष्पादन हेतु क्यूआर कोड स्ट्रीट लाइट व हाई मास्ट पोलो पर लगाए गए हैं जिसे स्कैन कर समस्या का समाधान त्वरित कराया जा सके।
इसके अतिरिक्त रुपये 6 करोड़ के कार्य यूपीसीडा द्वारा उपलब्ध कराए गए वित्तीय सहयोग से आगरा लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे हैं। अन्य विभागों के सहयोग से क्षेत्र की अन्य समस्यायों का भी शीघ्र निस्तारण किया जायेगा।