आगरालीक्स …आगरा में प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़े जाने पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है, 10 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन पकड़े जाने पर 65 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार और सहायक नगर आयुक्त सरिता सिंह के निर्देशन में होटल रमाड़ा, फतेहाबाद रोड से अमर होटल तक अभियान चलाया गया। नगर निगम के प्रवर्तन दल की टीम ने सड़क पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इसके साथ ही प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वालों का चालान किया गया।
65 हजार रुपये वसूला जुर्माना
प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने वालों से नगर निगम ने जुर्माना वसूला, नगर निगम ने 65 हजार रुपये का जुर्माना प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वालों से वसूला ।