आगरालीक्स….Agra News: यूपी के बजट में आगरा को मिले 950 करोड़ रुपये, एसएन में 250 बेड का बाल रोग विभाग, हॉस्टल और डॉक्टरों के आवास, यमुना में रबर डैम, जानें। ( Agra News: Rs 950 crore for Agra in UP Budget 2026, Rs 130 crore for SNMC, Agra)
यूपी सरकार ने बुधवार को बजट पेश किया, इसमें आगरा को 950 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें से नई परियोजनाओं के लिए बजट एसएन मेडिकल कॉलेज को मिला है। 80 करोड़ से 250 बेड का नया बाल रोग विभाग बनेगा, इसके साथ ही नर्सेज हॉस्टल, कर्मचारियों के लिए 24 और डॉक्टरों के लिए 80 आवास के लिए बजट मिला है। वहीं, 1000 वाहनों की क्षमता की मल्टीलेवल पार्किंग भी प्रस्तावित है हालांकि इस बजट में उसे शामिल नहीं किया गया है। दवाओं के लिए पहले की तरह 26 करोड़ और उपकरण के लिए 5.50 करोड़ रुपये मिले हैं।
यमुना में बनेगा रबर डैम
आगरा में लंबे समय से यमुना में डैम प्रस्तावित है, इस बजट में नगला पैमा में यमुना की डाउन स्ट्रीम में रबर चेक डैम के लिए 10 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। इसके साथ ही बटेश्वर में धार्मिक पर्यटन और मंदिर और छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजिम का निर्माण के लिए 30—30 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है।
आगरा को मिला 950 करोड़ का बजट
आगरा नहर का सुंदरीकरण, सिंचाई कार्य के लिए बजट —350 करोड़
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे सुंदरीकरण के लिए— 250 करोड़
एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए बजट — 130.70 करोड़
मेट्रो में निवेश, ऋण भुगतान और अंशदान — 97.57 करोड़
बटेश्वर में धार्मिक पर्यटन और मंदिर के लिए— 30 करोड़
छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजिम का निर्माण कार्य — 30 करोड़
साइंस सिटी — 37.12 करोड़
ताजमहल के आगे यमुना नदी में नगला पैमा में रबर बैराज — 10 करोड़ रुपये