आगरालीक्स ….आगरा की पॉश कॉलानी में दिनहाड़े कारोबारी के घर से एक करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के जयपुर हाउस निवासी नितिन अग्रवाल का संजय प्लेस में मोबाइल शोरूम है। नितिन अग्रवाल के परिवार में शनिवार को धार्मिक आयोजन था। वे दोपहर 12.30 बजे अपनी कोठी का ताला लगाकर परिवार में आयोजित धार्मिक समारोह में शामिल होने के लिए चले गए।

चार घंटे बाद लौटे तो दंग रह गए
नितिन अग्रवाल शाम 4.30 बजे अपने घर लौटे, कोठी का गेट खोलने के बाद अंदर घुसे तो होश उड़ गए। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था लॉकर टूटे हुए थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई।
एक करोड़ की चोरी
बताया जा रहा है कि बदमाश नितिन अग्रवाल की कोठी में अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 78 लाख की ज्वैलरी और 22 लाख कैश चोरी कर ले गए। करीब एक करोड़ की चोरी की सूचना पर पुलिस भी जांच में जुट गई है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
दिनदहाड़े खिड़की से घुसे चोर
नितिन अग्रवाल दोपहर 12.30 बजे कोठी बंद कर गए थे और शाम 4.30 बजे लौट आए। बाहर का गेट बंद था, खिड़की टूटी हुई थी। चोर खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसे, जिस तरह से चोरी की गई है आशंका है कि रेकी के बाद चोरी हुई है। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है।